ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटना : बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के फतुहां थाना के जग्गू बिगहा गांव की है, जहां

पटना : बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के फतुहां थाना के जग्गू बिगहा गांव की है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या कर दी.

मृतक महिला की पहचान जग्गू बिगहा के रहने वाले ललन यादव की 45 साल की पत्नी आशा देवी के रुप में की गई गै. मृतका के पति ने बताया कि उनकी तीन बेटी है.  कुछ समय से गांव के ही रहने वाले कुछ मनचले उसे तंग करते थे. मंगलवार को जब उनकी बेटी कहीं जा रही थी तो गांव के ही मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की. 

बेटी ने घर आकर यह बात मां को बताई. बेटी की बात सुनकर आशा देवी मंगलवार को ही मनचलों के पास पहुंची औऱ विरोध करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई. इसे लेकर ही बदमाशों ने  बुधवार को दिनदहाड़े आशा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त आशा देवी अपने घर के बाहर मवेशी को खाना दे रही थी. इसी दौरान बशमाश आए और आशा देवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी गांव में तनाव व्याप्त और पुलिस गांव में कैम्प कर जांच में जुटी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें