ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पटना में बैंक कर्मचारी को अपराधियों ने बनाया निशाना, हथियार के बल पर लाखों की लूट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। लूटपाट और डकैती जैसी घटनाएं तो राज्य में आम हो गई है। ताज़ा मामला पटना से सटे बिहटा का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल

पटना में बैंक कर्मचारी को अपराधियों ने बनाया निशाना, हथियार के बल पर लाखों की लूट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। लूटपाट और डकैती जैसी घटनाएं तो राज्य में आम हो गई है। ताज़ा मामला पटना से सटे बिहटा का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक प्राइवेट बैंक के डिप्टी मैनेजर के साथ लूटपाट की गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने मिलकर राणा राजीव प्रताप को अपना निशाना बना लिया। 



घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कालीस्थान की है। दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर राणा राजीव प्रताप से सोने की चैन सहित कैश लूट लिए। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके की घेराबंदी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। 



जानकारी के मुताबिक़, बैंक कर्मचारी राणा राजीव प्रताप कोईलवर से बिहटा स्थित ऐक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में पदस्थापित है। कोइलवर थाना क्षेत्र के पठन टोली से अपने बाइक से डियूटी के लिए आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर बाइक को रोकने को कहा। बाइक रुकते ही उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार निकाल दिए और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले में पीड़ित कर्मचारी ने लिखित शिकायत बिहटा थाना में दर्ज कराई है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें