ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना में दो फर्जी पुलिसवाले गिरफ्तार, लॉकडाउन में वर्दी का भय दिखाकर पैसा वसूलते थे

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है. 25 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इस बीच कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें पु

पटना में दो फर्जी पुलिसवाले गिरफ्तार, लॉकडाउन में वर्दी का भय दिखाकर पैसा वसूलते थे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है. 25 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. इस बीच कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें पुलिस की सख्ती देखी गई. लेकिन ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल पटना पुलिस ने दो फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जो वार्दी का भय दिखाकर अवैध वसूली करते थे.


मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना का है. जक्कनपुर थाना ने दो फर्जी पुलिसकर्मियों को धर दबोचा है, जो पुलिस के वेशभूषा में अवैध वसूली करते थे. राजगीरों को डरा-धमका कर उनसे पैसे वसूलते थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान  प्रमोद कुमार (34) और सोनू कुमार (28) के रूप में की गई है, जो राहगीरों से वसूली करते थे.


राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों अपराधियों में प्रमोद कुमार मूल रूप से ओकरी जहानाबाद का रहने वाला है. जबकि सोनू कुमार पटना के ही कंकड़बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि पटना पुलिस को इन दोनों के फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की और दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें