ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

पटना के शुभम को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने किया सम्मानित, कोरोना काल में लोगों तक भोजन और दवाई पहुंचाने पर मिला सम्मान

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग के रहने वाले शुभम राजपूत को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने सम्मानित किया है. दिल्ली और नोएडा के कुछ साथियों के साथ मिलकर यूथ 4 समर

पटना के शुभम को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने किया सम्मानित, कोरोना काल में लोगों तक भोजन और दवाई पहुंचाने पर मिला सम्मान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA  : बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग के रहने वाले शुभम राजपूत को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने सम्मानित किया है. दिल्ली और नोएडा के कुछ साथियों के साथ मिलकर यूथ 4 समर्पण नामक सामाजिक संगठन का गठन और उसके माध्यम से देशभर के विभिन्न हिस्सों से इस संगठन में युवाओं को जोड़कर कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने को लेकर शुभम को यह सम्मान मिला है. 


शुभम राजपूत  समाज कल्याण के उद्देश्य से "नर सेवा नारायण सेवा" को ध्येय मानकर अपना कार्य करते हैं. कोरोना वैश्विक महामारी के संकट काल में लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराना हो, किन्हीं को अपने गृहराज्य व जिले तक पहुंचना हो, दवाई की जरूरत हो और आर्थिक मदद की दरकार. सभी तक सोशल मीडिया और अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से लोगों तक सीधा मदद पहुंचाने का कार्य निरंतर शुभम राजपूत ने करने का काम किया है. 



शुभम राजपूत शुरुआत से सकारात्मक सोच और सामाजिक निष्ठा के भाव को अंगिकार कर लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं. आज उनके समाज कल्याण के कार्यों को देखते हुए विभिन्न प्लेटफॉर्म उन्हें सम्मानित कर रहे हैं. हाल हीं में उनके जनसेवा के  कार्यों को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने उन्हें सम्मानित किया है. 


शुभम राजपूत इस सम्मान को पाने के अवसर पर बताते हैं कि ऐसे प्रोत्साहन से उन्हें जन सेवा के कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण का मनोभाव उत्पन्न होता है. भविष्य में भी वो अपने कार्य क्षेत्र को बढ़ाने तथा जरूरतमंदों को अधिक-से-अधिक सीधी मदद पहुंचाने की दिशा में काम करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं. आज की युवा पीढ़ी के लिए शुभम राजपूत जैसे युवा जो साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के वावजूद जनहित के लिए बड़े मददगार साबित होने वाले कार्य कर रहे हैं, वो प्रेरणा का विषय हैं. ऐसे आदर्श युवा को समाज और देश को निरंतर आवश्यकता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें