ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली

Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनेपुरा गांव से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति के लालच में बेटे ने अपनी ही मां पर गोली चला दी। मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और आरोपी बेटा फरार है। पूरे इलाके में यह वारदात चर्चा

बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मां-बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में माना जाता है, लेकिन पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनेपुरा गांव से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। संपत्ति के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार गोनेपुरा गांव के रहने वाले अवधकिशोर अपनी पत्नी अनुसुई देवी और बेटे चंदन कुमार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंदन कुमार पिछले कई दिनों से अपने माता-पिता पर घर और जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद भी होता था।


परिजनों के मुताबिक गुरुवार की शाम चंदन कुमार फिर से माता-पिता के पास पहुंचा और संपत्ति अपने नाम करने की मांग करने लगा। इस दौरान घर के अंदर काफी देर तक बहस होती रही।


जब मां अनुसुई देवी ने बेटे की मांग मानने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि उनके और उनके पति के रहते संपत्ति किसी के नाम नहीं की जाएगी, तो चंदन कुमार गुस्से से बेकाबू हो गया। गुस्से में उसने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनुसुई देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला किसी तरह घर से बाहर निकलीं और मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।


पीड़िता के पति अवधकिशोर के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बना हुआ था।


इस घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति के लालच ने बेटे को इतना अंधा बना दिया कि उसने अपनी ही मां पर हमला कर दिया। लोग इस घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बता रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें