ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

पटना : घर से भागकर गुजरात में की थी शादी, अब पत्नी को ढूंढने कटिहार पहुंचा युवक, जाने क्या है पूरा मामला

PATNA : पटना के रहने वाले विशाल कुमार को 2021 में मुस्कान कुमारी से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान 2022 जनवरी में दोनों घर से भ

 पटना : घर से भागकर गुजरात में की थी शादी, अब पत्नी को ढूंढने कटिहार पहुंचा युवक, जाने क्या है पूरा मामला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  पटना के रहने वाले विशाल कुमार को 2021 में मुस्कान कुमारी से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान 2022 जनवरी में दोनों घर से भाग कर गुजरात पहुंच गए। जहां युवक नौकरी पकड़ लिया और वही किराए के मकान में दोनों हंसी खुशी रहने लगे। 


5 महीनों तक दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे थे। इसी दौरान मुस्कान को किसी प्रकार की बीमारी थी। जिसे इलाज के लिए विशाल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कहा कि इस बीमारी को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन करना होगा। इस दौरान मुस्कान ने अपने पति को कहा कि उन्हें वह घर भेज दे। वह वहां अपने बुआ के पास रहकर अपना इलाज कराएंगी। पत्नी की बात सुनकर युवक ने उसे गुजरात से पटना वापस भेज दिया। पटना पहुंचने के बाद 3 मई तक युवक की बातचीत अपनी पत्नी से होती रही। 


इसके बाद युवक की पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इस दौरान युवक ने अपने दोस्त और पत्नी की बुआ से भी बात किया। लेकिन उसका पता नहींचला। बाद में युवक गुजरात से पटना पहुंचा। जहां काफी छानबीन करने के बाद उन्हें पता चला कि वह कटिहार के पवई के रहने वाले अब्दुल राजा के साथ उनके घर ले गया है। जानकारी मिलने के बाद अपनी पत्नी को ढूंढने पवई पहुंचा। लेकिन उन्हें उनकी पत्नी वहां नहीं मिली। बाद में युवक ने एसपी जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर अपनी समस्या बताएं। जहां युवक की बात सुनकर एसपी के द्वारा उनकी पत्नी को ढूंढने को लेकर आश्वासन दिया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें