ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Cyber Fraud: AI की मदद से बेटी की गिरफ्तारी का दिया झांसा, पुलिस अधिकारी बनकर 5 लोगों से लाखों की ठगी

Cyber Fraud: बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को बेटी की गिरफ्तारी का डर दिखाया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बेटी की रोने की आवाज सुनाकर 1.65 लाख रुपये ठग लिए।

Cyber Fraud
साइबर क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cyber Fraud: बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर शास्त्री नगर निवासी एक महिला से 1.65 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने ड्रग्स तस्करी में बेटी की गिरफ्तारी का झूठा हवाला देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पीड़िता की रोने की आवाज भी सुनवाई और बाद में बेटी को छोड़ने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। यह घटना साइबर ठगों की बढ़ती क़ीमत और तकनीकी चालाकी को दर्शाती है।


इसी तरह की एक अन्य घटना में बोरिंग रोड के एक व्यक्ति से ऑनलाइन मंगाए गए सामान की वापसी के बहाने ठगों ने एपीके फाइल भेजकर 47 हजार रुपये की ठगी की। वहीं, एसके पुरी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के यूपीआई के जरिए 40 हजार रुपये चोरी हो गए।


पटना में ठगों ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताकर कंपनी का नंबर रिचार्ज कराने के बहाने 30 हजार रुपये की ठगी की। वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के एक सिपाही को भी बिजली मीटर अपडेट का झांसा देकर 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।


सबसे चौंकाने वाली घटना दीघा निवासी एक युवक के साथ हुई, जिसे गुजरात के एक ठग ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.89 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित ने युवक को WhatsApp पर फर्जी ऑफर लेटर, हवाई टिकट और वीजा दस्तावेज़ भेजकर पूरी साजिश रची। युवक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पटना पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि वे किसी भी अनजान कॉल या मैसेज में आने वाली ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। पुलिस ने कहा कि वे इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं और ठगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें