ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा, बैग से 32 लाख कैश बरामद

पटना सिटी के मोगलपुरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के पास से 32 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामला आयकर विभाग को सौंपा गया।

बिहार न्यूज
एक्शन में पटना पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  पटना सिटी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों के पास से 32 लाख कैश बरामद किया। दोनों युवक कैश डिपोजिट करने के लिए बाइक से बैंक जा रहे थे। तभी मोगलपुरा पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। 


जिसे देख पुलिस को दोनों युवकों पर शक हुआ कि क्या माजरा है कि दोनों भाग रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग में रखे 500 रुपये के नोटों की गड्डी को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बैग से पुलिस ने 32 लाख रुपये बरामद किया।


 जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तब युवकों ने यह बताया कि यह पैसा उसका नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान की एक कंपनी का है। जिसे दोनों बैंक में जमा करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस को दोनों की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। 


पुलिस बरामद पैसों के साथ दोनों युवकों को थाने ले गयी और इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। अब आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाएंगे कि दोनों युवक कितना सच बोल रहा है। बरामद यह कैश किसका है इस बात का पता लगया जाएगा। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें