ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

पटना: बिना ढंके भवन निर्माण करने वालों पर होगा जुर्माना, रात में गश्त करेंगी नगर निगम की टीमें

PATNA: राजधानी पटना शहर की हवा लगातार खराब रह रही है. जिसको लेकर अब नगर निगम बड़ी कारवाई करने जा रही है. दरअसल इसका एक प्रमुख वजह शहर में हो रहे अधिकतर निर्माण कार्य बिना ग्रीन पट्टी से ढंके हो रहे

पटना: बिना ढंके भवन निर्माण करने वालों पर होगा जुर्माना, रात में गश्त करेंगी नगर निगम की टीमें
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना शहर की हवा लगातार खराब रह रही है. जिसको लेकर अब नगर निगम बड़ी कारवाई करने जा रही है. दरअसल इसका एक प्रमुख वजह शहर में हो रहे अधिकतर निर्माण कार्य बिना ग्रीन पट्टी से ढंके हो रहे हैं. जिस वजह से आसपास की हवा प्रदूषित हो रही है. इसके लिए नगर निगम ने 6 मार्च तक का समय दिया गया है अगर बिल्डिंग बायलॉज का पालन नहीं करते दिखे तो वैसे लोगों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को भी जब्त करेगा.


पटना नगर निगम ने शहर के वायु प्रदूषण की मात्रा को कम करने के लिए और साथ ही इसके गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए निर्माण कार्य हो रहे भवनों को हरे रंग का कपडा लगाना अनिवार्य कर दिया है. जिसके लिए नगर निगम की 50 टीमें बनाई है जो प्रत्येक वार्ड में 6 मार्च की रात में ऐसे सभी भवनों को चिह्नित करेंगी जो पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. 



नगर निगम की टीम रात में ही जियो टैगिंग के जरिए से उसकी तस्वीर लेगी और अगले दिन उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड के लिए टीम तैयार की जा रही है, जो सभी वार्डों में एक साथ रात भ्रमण के लिए निकलेगी.




टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें