ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Patna News: पटना में अजब प्रेम की गजब कहानी, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक की लोगों ने मंदिर में कराई शादी

Patna News: बिहार के बाढ़ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे बीपीएससी शिक्षक प्रवीण कुमार की परिजनों ने बाबा अलखनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवा दी। बिना दहेज की इस शादी की लोगों ने सराहना की।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। लखीसराय जिले के मनोहरपुर गांव निवासी और बीपीएससी शिक्षक प्रवीण कुमार, जो वर्तमान में शेखपुरा जिले के घाट कोसुम्भा में शिक्षक पद पर कार्यरत है, अपनी प्रेमिका सुषमा कुमारी से मिलने बाढ़ आया था।


लखीसराय की रहने वाली सुषमा कुमारी और प्रवीण कुमार के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था। शनिवार को जब सुषमा कॉलेज पहुंची, तो प्रवीण उनसे मिलने आया। इसी दौरान लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर ही दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया।


बाढ़ के प्रसिद्ध बाबा अलखनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के बाद शिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि वे शुरू से ही बिना दहेज विवाह के पक्षधर हैं। उनका यह भी कहना था कि वे चाहते थे कि घर बनने के बाद विवाह करें, लेकिन परिजनों की सहमति से अब शादी हो गई, और वह इससे बहुत खुश हैं।


वहीं, दुल्हन बनी सुषमा कुमारी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि परिजनों ने सही निर्णय लिया और विवाह करा दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी इस बिना दहेज विवाह की सराहना करते हुए कहा कि जहां आजकल नौकरी लगते ही दहेज की मांग की जाती है, वहीं शिक्षक प्रवीण कुमार ने एक मिसाल पेश की है।

रिपोर्ट: कुंदन किशोर, बाढ़

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें