ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पटना अटल पथ हादसा: महिला सिपाही कोमल के परिवार को मिलेगा ₹1.70 करोड़ का मुआवजा, DGP विनय कुमार ने दी मंजूरी

पटना के अटल पथ पर वाहन जांच के दौरान शहीद हुई महिला सिपाही कोमल कुमारी के परिवार को बिहार पुलिस द्वारा ₹1.70 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसमें कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Bihar
ADG कल्याण ने दी जानकारी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के अटल पथ पर 12 जून को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया था। श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। जिसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई थी। बिहार पुलिस महकमा अपने पुलिस परिवार की मदद को हर वक्त तैयार है। यह दावा एडीजी कल्याण कमल किशोर ने किया है।


उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान DGP विनय कुमार के निर्देश पर हम लोगों ने अपने परिवार के विभिन्न स्तर के सदस्यों के कल्याण के लिए अपने परोपकारी कोष शिक्षा कोष और पुलिस सहायक कल्याण कोष के ज़रिए मदद पहुँचाई है। जिसकी राशि लाखों में है। 


वही दूसरी तरफ इन्होंने यह भी बताया की दो माह पहले बारह जून की रात अटल पथ पर डियूटी के दौरान घायल हुई महिला सिपाही कोमल जिनकी बाद में मौत हो गई थी। उनके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर अगले एक सप्ताह के अंदर देने जा रहे है। इसकी स्वीकृति DGP ने दे दी है। इसके अलावा बीस लाख रुपये और दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल एक करोड़ सत्तर लाख रुपये की राशि कोमल के परिवारजनों को दी जाएगी।


यह दर्दनाक हादसा 11-12 जून को बुधवार और गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे हुआ था, जब पुलिसकर्मी अटल पथ पर वाहन जांच कर रहे थे। एक स्कॉर्पियो 90 किमी/घंटा की स्पीड में दीघा की ओर से आई और वाहन जांच कर रहे तीनों पुलिस कर्मियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। घटना की तस्वीर वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हो गयी। जिसे देखकर लोगों के रौंगते खड़े हो गये। 


वह भयावह क्षण था जिसमें पुलिसकर्मी हवा में उछल गए। तीनों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही घायल दीपक और अवधेश को PMCH रेफर कर दिया गया था। महिला कांस्टेबल कोमल नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धनहर गांव निवासी प्रमोद प्रसाद की पुत्री थीं। कोमल 5 बहनों में चौथे नंबर पर थीं।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें