ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Patna Airport: पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के इंजन में खराबी, आनन-फानन में 185 यात्रियों को उतारा गया

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले स्पाइसजेट फ्लाइट SG- 729 में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद 185 यात्रियों को फौरन प्लेन से उतारना पड़ा।

  Patna Airport
पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के इंजन में खराबी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Airport:पटना से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के ईंजन में खराबी आ गई। फ्लाइट नंबर SG-729 के इंजन में अचानक खराबी के कारण यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। 185 यात्रियों ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना करने की मांग की। इंजीनियरों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ईंजन को ठीक किया। 


बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-729 पटना से दिल्ली जा रही थी। इसमें 185 यात्री सवार थे। विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि टेकऑफ से ठीक पहले खराबी का पता चल गया। जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को विमान से उतारा गया और करीब 3 घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा।


तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इंजन की खराबी को दूर किया गया। इस दौरान यात्रियों ने काफी हंगामा किया और दूसरी फ्लाइट की मांग की। आखिरकार, मरम्मत के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें