ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

पटना AIIMS की लापरवाही, कोरोना से मृत का दो बार जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब मुआवजे पर छिड़ा संग्राम, जाने पूरा मामला

PATNA: पटना AIIMS द्वारा एक व्यक्ति को दो बार मृत्यु प्रमाण जरी करने के बाद कोरोना की अनुग्रह राशी पर विवाद छिड़ गया है. कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति राजीव कुमार निराला की मृत

 पटना AIIMS की लापरवाही, कोरोना से मृत का दो बार जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, अब मुआवजे पर छिड़ा संग्राम, जाने पूरा मामला
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना AIIMS द्वारा एक व्यक्ति को दो बार मृत्यु प्रमाण जरी करने के बाद कोरोना की अनुग्रह राशी पर विवाद छिड़ गया है. कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति राजीव कुमार निराला की मृत्यु 2020 में हो गयी थी. पटना AIIMS की ओर से उनके दो-दो बार जारी किये गये मृत्यु प्रमाणपत्र से विवाद खड़ा हो गया है. पूरा मामला मृतक की दोनों पत्नियों से जुड़ा हुआ है. इससे संबंधित खबर वायरल हो रही है. पटना एम्स ने इस मामले में जांच कराने का निर्णय लिया है. अब पटना एम्स दो बार जारी किये गये मृत्यु प्रमाण पत्र को रद्द कर नये सिरे से मृतक के पिता के नाम से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करेगा . 


आपको बता दे पटना AIIMS ने राजीव कुमार निराला की पहली पत्नी के प्राची प्रिया के नाम से पहले मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया था. पटना AIIMS में कुछ दिनों बाद पूजा नाम की महिला ने यह दावा किया कि राजीव कुमार निराला की वह पत्नी है. वो और उनका परिवार राजीव का इलाज और खर्च वहां कर रहा था. ऐसे में राजीव निराला की दूसरी पत्नी पूजा के नाम से पटना एम्स ने दोबारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया.


अब AIIMS से मृत राजीव कुमार निराला के पिता जनार्दन प्रसाद ने आरटीआइ के जरिये पूजा कुमारी को दुबारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाने पर सवाल उठाया. इस मामले के सामने आने के बाद एम्स ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है. पटना aiims के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत भारती ने बताया कि राजीव कुमार निराला नाम के शख्स का दो बार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने की जानकारी मिली है. इस मामले की जांच करायी जा रही है. और अब यह निर्णय लियागया है कि दोनों ही मृत्यु प्रमाणपत्र को रद्द करने के बाद नये सिरे से मृतक के पिता जनार्दन प्रसाद के नाम से एक नया मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें