ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं थी। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने अस्पताल में गहन निरीक्षण किया और दवा प्रबंधन प्रणाली में खामियों का पता लगाया। इस दौरान उन्होंने...

बिहार न्यूज
सरकारी पैसे का दुरुपयोग!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के एक जर्जर भवन से भारी मात्रा में समयसीमा पार कर चुकी दवाओं का मामला सामने आया है। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने स्वयं टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर कई घंटे तक पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच-पड़ताल की।


बताया गया है कि अस्पताल परिसर के खंडहरनुमा भवन में बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाएं पड़ी मिली थीं। प्रारंभिक जांच के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बन गया। सिविल सर्जन ने स्टॉक रजिस्टर और अभिलेखों का मिलान किया, यह पता लगाने के लिए कि कौन सी दवा कब आपूर्ति की गई, किसके जिम्मे भंडारण था, और कितनी दवा वास्तविक रूप से वितरित की गई।


जांच के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ओटीपी कक्ष और दंत कक्ष का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर के शौचालय की खराब स्थिति देखकर उन्होंने प्रबंधक को फटकार लगाई और एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दवा प्रबंधन, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, आपातकालीन व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की गई। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और अब सभी की नजर यह है कि जांच के बाद किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें