ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

हाय रे बिहार पुलिस की व्यवस्था! प्रेमी को मिली जेल की सजा, चौकीदार को चकमा देकर हुआ फरार

BETTIAH: बेतिया में थाना हाजत से एक कैदी फरार हो गया है। कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला जिले के मझौलिया थाने का है। जहां मझौल

 हाय रे बिहार पुलिस की व्यवस्था! प्रेमी को मिली जेल की सजा, चौकीदार को चकमा देकर हुआ फरार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH:  बेतिया में थाना हाजत से एक कैदी फरार हो गया है। कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला जिले के मझौलिया थाने का है। जहां मझौलिया थाने के हाजत से एक कैदी फरार हो गया है। हाजत से फरार कैदी की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया चौक निवासी मोहम्मद हारून के 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद मियां के रूप में की गई है। 


मामले में इंस्पेक्टर सह मझौलिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया ने कि सोमवार रात थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव से मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया था। जो मंगलवार देर शाम ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया है। हाजत से फरार मोहम्मद शहीद के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाजत में बंद कैदी मोहम्मद शहीद शौच करने के बहाने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया है। चकमा देकर फरार हुआ है। मामले में चौकीदार के बयान पर मोहम्मद शहीद के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।बता दें कि मोहम्मद शहीद को ग्रामीणों ने उसके प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक की स्थिति में पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद मझौलिया पुलिस को सौंप दिया था। मंगलवार दोपहर मोहम्मद शहीद के प्रेमिका के ससुर के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मोहम्मद शहीद को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मोहम्मद शहीद मंगलवार देर शाम मझौलिया थाने के हाजत से चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया है। जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें