ब्रेकिंग
बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त

Bihar Transport News: महिला 'अफसर' ने साथ काम करने वाले पुरूष एमवीआई के खिलाफ की शिकायत, विभाग ने जांच बिठाया और ले लिया यह एक्शन

बेतिया में महिला मोटरयान निरीक्षक द्वारा एक पुरुष सहकर्मी संतोष कुमार दास के खिलाफ की गई शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

बिहार परिवहन विभाग, महिला मोटरयान निरीक्षक, MVI शिकायत बिहार, संतोष कुमार दास परिवहन, बेतिया MVI विवाद, बिहार ट्रांसपोर्ट न्यूज, महिला अधिकारी शिकायत, मोटरयान निरीक्षक कार्रवाई
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Transport News:  महिला अधिकारी ने अपने ही रैंक के पुरूष अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर दी. बस क्या था...विभाग ने जांच बिठाया, जांच अधिकारी ने आनन-फानन में जांच की. रिपोर्ट के बाद विभाग ने महिला अधिकारी की शिकायत को सत्य पाते हुए पुरूष अधिकारी को मुख्यालय बुला लिया. 

महिला मोटर निरीक्षक की शिकायत पर हुई जांच

परिवहन विभाग ने 21 मई को एक आदेश जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि मोटरयान निरीक्षक बेतिया ### कुमारी द्वारा बेतिया के ही दूसरे मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार दास के खिलाफ 1 फरवरी 2025 को शिकायत पत्र दिया गया था. जिस आलोक में मामले की जांच संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मुजफ्फरपुर से कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गए। इस संबंध में संतोष कुमार दास से स्पष्टीकरण की मांग की गई। दास द्वारा दिए गए जवाब से परिवहन विभाग संतुष्ट नहीं हुआ। 

परिवहन विभाग ने पुरूष एमवीआई को मुख्यालय बुलाया 

परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि संतोष कुमार दास मोटरयान निरीक्षक बेतिया को अगले आदेश तक परिवहन विभाग (मुख्यालय) में तैनात किया जाता है. जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनके खिलाफ प्रतिवेदित आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराएं . परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें