ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पप्पू यादव बोले.. कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की हो रही ब्लैक मार्केटिंग, नेता और माफियाओं की मिलीभगत

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का कहना है कि सरकार की निष्क्रियता के कारण कोरोना अब बेकाबू हो गया है. म

पप्पू यादव बोले.. कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की हो रही ब्लैक मार्केटिंग, नेता और माफियाओं की मिलीभगत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का कहना है कि सरकार की निष्क्रियता के कारण कोरोना अब बेकाबू हो गया है. मरीज सड़क पर दम तोड़ रहे हैं और परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भाग रहे हैं. लेकिन कहीं बेड नहीं मिल रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाओं की भारी कमी है. दवा माफियाओं और नेताओं की मिलीभगत से ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा निजी हाथों में जा रहा है. 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमारे देश में हमेशा धर्म की राजनीति होती है, कभी कोई अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था की राजनीति नहीं करता। इस कारण आज हालात इतने भयावह हो गए हैं। बिहार में रोजाना सैकड़ों मौतें हो रही है। सिर्फ पारस में ही रोजाना 25 मौतें हो रही है। सरकार मौत और कोरोना पॉजिटिव मरीजों, दोनों के आकंड़े छुपा रही है।


सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जब सरकार को पता था कि दूसरी और तीसरी लहर आने वाली है तो तैयारी क्यों नहीं की गई? कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड बनाया गया था जिसमें सैकड़ों करोड़ रुपए जमा हुए, वो पैसे कहाँ गए? रेमेडेसिविर आज 25,000 रुपये में मिल रही है जिसकी कीमत 8000 रुपये है। यह दवाई कहीं नहीं मिल रही है। 


पप्पू यादव ने कहा कि लिक्विड गैस को बढ़ाने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। अभी सिर्फ एक गाड़ी मिल रही है जबकि बिहार को रोजाना तीन गाड़ी की जरूरत है। मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिल रहे हैं। सारा गैस और दवा माफिया और नेताओं के मिलीभगत से कुछ चुनिंदा जगहों पर जा रहा है। 


कोरोना काल में हो रहे चुनाव पर बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि संक्रमण काल में बंगाल में आठ चरण में चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं? चुनाव आयोग का यह कारनामा देश के हित में नहीं है। जब परीक्षा रद्द हो सकती हैं तो चुनाव क्यों नहीं रद्द हो सकते? 


इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, भाई दिनेश और सच्चिदानंद यादव मौजूद रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें