ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पप्पू यादव की रिहाई के लिए जाप का आंदोलन, रविवार को पटना कोतवाली घेरेंगे कार्यकर्ता

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब नेता और कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. जाप ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब 'करो या मरो' का नारा देते हुए

पप्पू यादव की रिहाई के लिए जाप का आंदोलन, रविवार को पटना कोतवाली घेरेंगे कार्यकर्ता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब नेता और कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. जाप ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब 'करो या मरो' का नारा देते हुए जेल भरो अभियान शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वह रविवार यानी कल दोपहर 12 बजे पटना के कोतवाली थाने पहुंचेंगे. 


जन अधिकार पार्टी ने राज्य भर से कार्यकर्ताओं को कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया है. इसके लिए आप के नेताओं ने तैयारी भी पूरी कर ली है. रविवार को 'करो या मरो जेल भरो' अभियान को लेकर पटना में बवाल देखने को मिल सकता है. जाप के इस आंदोलन को लेकर पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है.


आपको बता दें कि जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. हालांकि पप्पू बीमार होने के कारण दरभंगा के डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के बीच पप्पू ने जरूरतमंदों की खूब मदद की थी. सरकार की लगातार आलोचना भी कर रहे थे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से की गई.


गिरफ़्तारी के बाद पप्पू यादव को मधेपुरा पुलिस उन्हें अपने साथ ले आई. पप्पू यादव को निचली अदालत से जमानत की राहत नहीं मिली और अब पटना हाई कोर्ट में उन्हें जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें