ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

NSMCH बिहटा में IMA-MSN का सेंट्रल ज़ोन कॉन्क्लेव: वीणा कुमारी ने दिया विशेष हैंड्स-ऑन सेशन

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा में IMA–मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क द्वारा आयोजित सेंट्रल ज़ोन कॉन्क्लेव “समन्वय–2025” में मेडिकल छात्रों को वाउंड केयर और स्ट्रेचिंग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

बिहार
सेंट्रल ज़ोन कॉन्क्लेव “समन्वय–2025”
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  पटना के बिहटा स्थित  नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन–मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क की ओर से आयोजित सेंट्रल ज़ोन कॉन्क्लेव “समन्वय–2025” का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान एम्स पटना की अतिरिक्त प्रोफेसर एवं बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी ने विशेष सत्र में पिपक बॉडी पेनिस (स्ट्रेचिंग एवं वाउंड केयर) से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को इन प्रक्रियाओं की कार्यविधि को स्वयं करके दिखाया और उसके वैज्ञानिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।


इस सत्र में बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों एवं युवा चिकित्सकों ने भाग लिया और प्रशिक्षण से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल छात्रों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराना और उनके कौशल को और अधिक मजबूत बनाना रहा। IMA की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पड़ोसी देश नेपाल के मेडिकल छात्रों ने शिरकत की.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें