ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

न्यू ईयर पर पटना जू में पिकनिक मनाने वालों के लिए खुशखबरी, सैलानी ले सकते हैं एडवांस में टिकट

PATNA: नये साल को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप पटना जू में पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. 1 जनवरी 2020 को जू में एंट्री लेने के लिए अब आप एडवांस म

न्यू ईयर पर पटना जू में पिकनिक मनाने वालों के लिए खुशखबरी, सैलानी ले सकते हैं एडवांस में टिकट
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नये साल को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप पटना जू में पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. 1 जनवरी 2020 को जू में एंट्री लेने के लिए अब आप एडवांस में पटना जू का टिकट ले सकते हैं. 1 जनवरी को जू में प्रवेश करने के लिए आप 25 दिसंबर से ही टिकट ले सकते हैं.


नये साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को पटना जू में पिकनिक मनाने वाले लोगों की सुविधाओं को देखते हुए जू प्रशासन 25 दिसंबर से ही एडवांस टिकट देने लगेगा. सैलानियों की सुविधा के लिए जू प्रशासन ने इस बार खास इंतजाम किया है. 1 जनवरी को होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पटना जू के 1 नंबर गेट के पास 10 और 2 नंबर गेट के पास 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे.


महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टिकट काउंटर होगा. वहीं कार्ड पर पटना जू में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जू प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के लिए लेटर भी लिखा है. वहीं नये साल के पहले दिन जू जाने वाले सैलानी गुवाहाटी जू से लाए गये एक जोड़ा हिमालयन ब्लैक बीयर के साथ चिंपाजी, लायन टेल्ड और मकॉक का भी दीदार कर सकेंगे. इसके साथ ही सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए 1 जनवरी को जू में बोटिंग नहीं होगी.




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें