ब्रेकिंग
बिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

नालंदा में महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था विवाद

NALANDA: खबर नालंदा जिले की है, जहां गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना जिले के चिकसौरा थाना इलाके की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अपराधियों ने महिला के सिर में ग

नालंदा में महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों के बीच हुआ था विवाद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: खबर नालंदा जिले की है, जहां गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना जिले के चिकसौरा थाना इलाके की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 




नालंदा जिले के चिकसौरा थाना इलाके में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हुडारी गांव में बुधवार को केडी यादव और सुनीता देवी के बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामूली से विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम जब सुनीता देवी शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली तो पहले से घात लगाए केडी यादव और उसकी पत्नी अपने ही दरवाजे के बाहर गली में बैठी हुई थी। 




सुनीता देवी को देखते ही केडी यादव ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ चिकसौरा थाना में अफ़ाइआर दर्ज कराया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें