ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

नालंदा के एथलीट ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को किया ट्वीट, जिसके बाद घुटने का हुआ मुफ्त ऑपरेशन

DESK: अक्सर रील लाइफ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद अब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में

नालंदा के एथलीट ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को किया ट्वीट, जिसके बाद घुटने का हुआ मुफ्त ऑपरेशन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अक्सर रील लाइफ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद अब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव निवासी एथलीट आनंद कुमार सिंह की मदद के लिए सोनू सूद उस वक्त सामने आए जब घुटने की समस्या को लेकर पीड़ित शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट किया। 

दरअसल ट्रिपल जंप के एथलीट आनंद को दिसंबर 2018 में हरियाणा के रोहतक में नेशनल गेम के दौरान घुटने में गंभीर चोटे आई थी। जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। परेशानी बढ़ने पर उसने सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी परेशानी बतायी। रिट्वीट करते हुए सोनू सूद ने आनंद के लिए गाजियाबाद के हीलिंग ट्री हॉस्पीटल में मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था कराई।

अब आनंद को अस्‍पताल से जल्द ही छुट्टी भी मिल जाएगी। गौरतलब है कि बिहार के लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। यही कारण है कि बिहार में उनके कई प्रशंसक बन चुके हैं।  

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें