ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, डैम में नहाने गए 8 युवक डूबे; 2 की मौत से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक हादसा की खबर आई है, जहां नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैम में बुधवार की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक हादसा की खबर आई है, जहां नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैम में बुधवार की है। मृतकों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी असलम आलम मलिक का 19 वर्षीय पुत्र फैसल आलम और मोहम्मद अशरफ आलम का 23 वर्षीय पुत्र अनस आलम के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक, गांव के लगभग आठ युवक दोपहर में नहाने के लिए पंचाने नदी डैम गए थे। वहीं, पानी में उतरते समय सभी युवक एक साथ गहराई में चले गए औऱ डूबने लगे। इस स्थिति में शोर मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मुश्किल से छह युवक की जान बचा पाए। लेकिन दो युवकों को गहरे पानी से निकालने में देरी हुई। जिस कारण दोनों की मौत हो गई।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद शव को नदी से निकाला गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।


वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें