ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

मुंगेर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर ही पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

मुंगेर के तारापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में पत्नी जयमाला देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।

बिहार न्यूज
सालभर पहले हुई थी दोनो की शादी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर के तारापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना मुंगेर जिले के सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग की है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गयी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर मैदान के समीप घटी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजय दास अपनी 24 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी के साथ बाइक से सुल्तानगंज के मिरठी गांव गए हुए थे। बताया जाता है कि दोनों वहां से किसी काम से टेटिया बंबर जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी जयमाला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनोंको इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय दास को डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। 


बताया जाता है कि अजय दास और जयमाला देवी की शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें