ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मुजफ्फपुर शेल्टर होम कांड: दोषी रामनुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में मौत, ब्रजेश का लगता था मामा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषी रामनुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में मौत हो गई है. रामनुज मुख्य दोषी ब्रजेश ठाकुर का मामा लगता था.

मुजफ्फपुर शेल्टर होम कांड: दोषी रामनुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में मौत, ब्रजेश का लगता था मामा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषी रामनुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में मौत हो गई है. रामनुज मुख्य दोषी ब्रजेश ठाकुर का मामा लगता था. रामनुज शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों के साथ रेप करता था. 

तिहाड़ में मौत

बताया जा रहा है कि रामनुज की उम्र 70 साल के करीब थी. उनकी मौत नेचुरल बतायी जा रही है. वह तिहाड़के जेल नंबर 3 में बंद था. रामनुज पर शेल्टर होम में रहने वाले लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप था. जिसके बाद इसको सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया था. फरवरी 2019 में रामनुज को तिहाड़ लाया गया था. साकेत कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजीवन कारावास के साथ 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था.

शेल्टर होम में होता था शोषण

मई 2018 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम को लेकर एक रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी थी. उसमें बताया गया था कि शेल्टर होम में रहने वाले लड़कियों के साथ यौन शोषण हो रहा है. यह सिललिसा कई सालों से चल रहा था. जब इस रिपोर्ट के बारे में खुलासा हुआ तो बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया. फजीहत के बाद जांच शुरू हुई, लेकिन इससे विपक्ष संतुष्ट नहीं था. इसकी जांच सीबीआई ने शुरू की. इसमें कुल 20 आरोपियों में से 19 को दोषी पाया था. इस शेल्टर होम को चलाने वाला ब्रजेश ठाकुर भी लड़कियों के साथ रेप करता था. यही यहां पर कई नेता और अधिकारी भी पहुंचते थे. इनलोगों को खुश करने के लिए ब्रजेश लड़कियों को भेजता था. नेता और अधिकारी लड़कियों के साथ रेप करते थे. शेल्टर होम चलाने के नाम पर ब्रजेश सरकार से मोटी रकम लेता था. इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट कई बार बिहार सरकार और सीबीआई को फटकार लगाई थी.  सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बाद बिहार के 16 शेल्टर होम के मामलों को सीबीआई जांच का आदेश दिया था. इस केस की सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग भी कर रहा था. मुुख्य आरोपी ब्रजेश भी फिलहाल तिहाड़ में बंद है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें