ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

शराब के धंधेबाज को पकड़ना पुलिस के लिए भारी पड़ गया, आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलते ही मच गया हड़कंप

MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फरमान पर बिहार पुलिस शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर से पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को पकड़ा लेकिन वह कोरोना संक्रमि

शराब के धंधेबाज को पकड़ना पुलिस के लिए भारी पड़ गया, आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलते ही मच गया हड़कंप
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फरमान पर बिहार पुलिस शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर से पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को पकड़ा लेकिन वह कोरोना संक्रमित पाया गया तो महकमे में हड़कंप मच गया। रामदयालुनगर गुमटी के पास से उसको गिरफ्तार वाले पुलिस पदाधिकारी सहित सदर थाने के थानेदार और अन्य कर्मियों को कोरोना की जांच कराने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। 


बिहार में कोरोना के केस कम होने के बाद लोग लापरवाह दिख रहे हैं। पुलिस वालों ने भी मास्क पहनना छोड़ दिया है लेकिन इस धंधेबाज के संक्रमित निकलने के बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मी मास्क पहनने लगे और हाथों को सैनेटाइज करने लगे। हाजत से लेकर सिरिस्ता तक में सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी की सदर अस्पताल में कोरोना जांच करायी गयी। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपित कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है। उसे एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। वह कहां से आया था। किस-किस के संपर्क में आया। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।


इसके पहले भी सदर थाना के तत्कालीन थानेदार, एक दर्जन पुलिस पदाधिकारी, सिपाही सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना काल में इस वजह से थाने को खबड़ा स्थित भेल कॉलोनी में शिफ्ट करना पड़ा था। हालात ऐसे हो गए थे कि दूसरे थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाकर सदर थाने में तैनात किया गया था। तकरीबन तीन हफ्ते बाद स्थिति सामान्य हो पाई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें