ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Muzaffarpur Encounter: पुलिस की पिस्टल छीन भाग रहा था कुख्यात, अब जीवन भर चलने में होगी दिक्कत

Muzaffarpur Encounter: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने कुख्यात राइडर का किया एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में गोली। लूट-हत्या के कई केस थे दर्ज, गैंग की तलाश जारी।

Muzaffarpur Encounter
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Muzaffarpur Encounter: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ राइडर को पैर में गोली मारकर उस वक़्त पकड़ लिया जब राइडर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। यह घटना रेवा घाट बांध के पास हुई है। घायल राइडर को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पुलिस हिरासत में इलाजरत है।


पुलिस के अनुसार राइडर मुंगौली गांव का निवासी है और हाल ही में हिरासत से फरार हुआ था। शुक्रवार सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में राइडर ने अपने गैंग के सदस्य प्रिंस और अन्य अपराधियों के ठिकानों का खुलासा भी किया। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे लेकर छापेमारी पर निकली थी। रास्ते में राइडर ने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और मौका पाकर एक सिपाही की पिस्तौल छीन ली। उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।


राइडर के खिलाफ सरैया और जैतपुर थानों में लूट, हत्या और फायरिंग जैसे आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पिछले साल सितंबर में वह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने राइडर की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। मुजफ्फरपुर ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। राइडर के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।


मनोज कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें