ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

मुजफ्फरपुर: कोरोना महामारी के बीच AES का कहर, SKMCH में AES के 3 मरीज भर्ती

MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना महामारी के बीच अब AES अपना पांव पसार रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर के SKMCH में AES के मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। एक्यूट इंसेफे

मुजफ्फरपुर: कोरोना महामारी के बीच AES का कहर, SKMCH में AES के 3 मरीज भर्ती
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना महामारी के बीच अब AES अपना पांव पसार रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर के SKMCH में AES के मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) के 3 मरीज SKMCH में भर्ती हैं। वही मुशहरी के एक संदिग्ध मरीज भी अस्पताल में एडमिट है। जिसकी रिपोर्ट आज आने की संभावना है। AES की पुष्टि जिन बच्चों में हुई उसमें वैशाली की तीन साल की बच्ची सोनाक्षी, सीतामढ़ी की रिया और मोतिहारी का पियूष राज शामिल है।   


 शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बीमार बच्चों में सोडियम व ग्लूकोज की कमी पाई गई है। पूर्वी चंपारण पताही के पीयूष राज को हिट स्ट्रोक की शिकायत मिली है। इसकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। इस साल अब तक आठ मरीज का इलाज यहां पर हुआ है। इसमें छह बच्चों में एईएस की पुष्टी हुई जबकि दो बच्चों में अज्ञात एईएस मिला है। पीकू वार्ड में एईएस व संदिग्ध एईएस के बीमार पांच बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एईएस के मिले मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को भेज दी गई है। अभी तापमान 39 डिग्री के आसपास और नमी 25 से 30 प्रतिशत तक है। तापमान के साथ अगर नमी 50 से 70 प्रतिशत बढ़ी तो स्थिति गंभीर होगी। अभी राहत यह है कि तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन नमी कम है। वैसे पीकू वार्ड में 102 बेड हैं जहां 40 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें