ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

लीची बागान में दर्जनों कौओं की मौत से हड़कंप, चमकी बुखार से पहले यह कौन सी आफत आ गई?

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के लीची बागान में दर्जनों को की मौत से हड़कंप मच गया है। कौओं की मौत से इलाके में दहशत फैला हुआ है लेकिन सूचना के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर न

लीची बागान में दर्जनों कौओं की मौत से हड़कंप, चमकी बुखार से पहले यह कौन सी आफत आ गई?
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के लीची बागान में दर्जनों को की मौत से हड़कंप मच गया है। कौओं की मौत से इलाके में दहशत फैला हुआ है लेकिन सूचना के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। मामला मुजफ्फरपुर जिले के कजरा थाने के रेपुरा का है। यहां मंगलवार को एक दर्जन से अधिक गांवों की अचानक मौत हो गई जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी लेकिन मंगलवार की शाम तक कोई नहीं पहुंचा। रेपुरा दरबार के बगल में स्थित लीची बागान में मंगलवार को हुए जमीन पर गिरे पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई कौए जमीन पर तड़प तड़प कर मर रहे थे। कौओं की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल इसकी सूचना मड़वन के सीओ को दी गई। 


सीओ सह बीडीओ सतीश कुमार ने कहा है कि पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के लिए कहा गया है। आज पशु चिकित्सा पदाधिकारी लीची बागान पहुंच सकते हैं। लीची का कनेक्शन चमकी बुखार से जोड़ा जाता रहा है लेकिन मुजफ्फरपुर में चमकी से पहले कौओं की मौत को लोग नई आफत के तौर पर देख रहे हैं और दहशत में हैं।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें