ब्रेकिंग
कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर

Road Accident: मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो गहरे दोस्त बाइक से जा रहे थे और एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे ने इलाके को सदमे में डाल दिया।

Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो दोस्तों की जान एक ही घटना में चली गई। हादसा मुजफ्फरपुर-देवरिया मार्ग पर बड़कागांव मलंग स्थान के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।


मृतकों की पहचान वैशाली जिले के सलेमपुर निवासी राजन कुमार (19) और राकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


घटना देर रात की थी और उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। इसी वजह से दोनों घायल युवक सड़क किनारे ही पड़े रहे। दर्द और चोट से जूझते हुए उन्होंने रात वहीं गुजारी, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।


गुरुवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले, तो उन्होंने सड़क किनारे दोनों युवकों को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी—दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।


सूचना मिलने पर करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।


इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह है कि दोनों युवक न सिर्फ हमउम्र थे, बल्कि गहरे दोस्त भी थे। उनकी दोस्ती आखिरी सफर तक साथ रही। बताया गया है कि राकेश कुमार दो दिन पहले अपनी नानी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मड़वन प्रखंड के रक्सा गांव आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।


वहीं, राजन कुमार भी अपने दोस्त के साथ ही था। दोनों अक्सर साथ ही आते-जाते थे और एक-दूसरे का साथ निभाते थे। लेकिन इस बार यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।


परिवार की बात करें तो राकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अभी अविवाहित था। वह बाहर जाकर गाड़ी चलाने का काम करता था। वहीं, राजन भी तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसके पिता का देहांत दो साल पहले हो चुका था, ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।


इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों युवक मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे, जिनकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें