ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिजली कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी, मुजफ्फरपुर में 5 हजार रुपये रंगेहाथ घूस लेते JE सहित 3 कर्मी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने के बदले घूस मांगने वाले जूनियर इंजीनियर समेत तीन कर्मियों को विशेष निगरानी इकाई ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (Special Vigilance Unit) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई, पटना की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (J.E.) सहित 3 लोगों को 5000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज फिर निगरानी के हत्थे तीन घूसखोर चढ़ गये हैं।


क्या है पूरा मामला?

यह कार्रवाई मोहम्मद जाहिद, पिता मोहम्मद जहाँगीर, ग्राम आशापट्टी परसौनी के लिखित शिकायत के आधार पर की गई। जाहिद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने के एवज में विद्युत विभाग, साहेबगंज के J.E. श्री गौतम कुमार, निशांत (M.R.C.) और मुनचुन राय (लाईनमैन) द्वारा कुल 12 हजार रूपये रिश्वत की माँग की जा रही थी। आरोप है कि रिश्वत न देने पर कनेक्शन नहीं लगाने और FIR दर्ज कराने की धमकी भी दी गई थी।


ऐसे हुई गिरफ्तारी

पीड़ित की शिकायत के बाद मामले का सत्यापन किया गया। निशांत और मुनचुन राय ने कथित तौर पर दबाव डालकर शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये ले लिए थे और बाकी 7 हजार रुपये आज देने को कही गयी थी।  07 जनवरी को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मोहम्मद जाहिद की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा ७ के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष निगरानी इकाई द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अब सभी आरोपियों को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें