ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: बिहार में फिर शर्मसार हुई शिक्षा व्यवस्था, मुंगेर में वरीय शिक्षक द्वारा बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मुंगेर जिले से सामने आया एक वीडियो राज्य की शिक्षा प्रणाली की जमीनी हकीकत को उजागर करता है, जहां स्कूल में पढ़ाई के समय वरीय शिक्षक द्वारा छात्रों से कार धुलवाई जा रही है।

शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा विभाग, शिक्षक द्वारा कार धुलवाना, स्कूल वीडियो वायरल, मुंगेर खबर, बिहार शिक्षा संकट, बच्चों से काम कराना, Right to Education violation, viral video Bihar, Munger school news, t
बिहार की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राज्य में शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मुंगेर जिले के एक स्कूल में पढ़ाई के समय वरीय शिक्षक द्वारा बच्चों से अपनी कार धुलवाने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह मामला मुंगेर के मध्य विद्यालय बहादुरपुर (बरियारपुर) का है, जहां वरीय शिक्षक अमनद कुमार पोद्दार को विद्यालय समय में अपनी सफेद रंग की टियागो कार बच्चों से धुलवाते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक खुद पाइप से कार पर पानी डाल रहे हैं, वहीं बच्चे किसी कोने से शीशा साफ कर रहे हैं तो कोई चक्के को रगड़-रगड़ कर चमका रहा है।


यह वीडियो 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) का बताया जा रहा है। वीडियो के दृश्य यह दर्शाते हैं कि बच्चों से पढ़ाई की बजाय साफ-सफाई का काम लिया जा रहा है, जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) का खुला उल्लंघन है।


इससे पहले भागलपुर जिले के मुखेरिया मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में एक महिला शिक्षिका द्वारा स्कूली बच्चों से स्कूटी धुलवाने की घटना सामने आई थी, और अब यह नया मामला सामने आने से शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है।


जब इस बारे में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से प्रतिक्रिया ली गयी , तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि  वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी और यदि शिक्षक दोषी पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"


यह घटना न केवल बच्चों के शैक्षणिक अधिकारों का हनन है, बल्कि शिक्षक की संवेदनहीनता का भी उदाहरण है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें