ब्रेकिंग
बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार

मुंगेर पुलिस फायरिंग: 25 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, मृतक के परिजनों ने भी किया FIR

PATNA: मुंगेर पुलिस फायरिंग में 2 युवकों की मौत और बवाल के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो केस दर्ज किया गया है. इसमें एक केस मृतक के परिजनों ने किया है. इस घटना की जांच शुरू हो गई ह

मुंगेर पुलिस फायरिंग: 25 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, मृतक के परिजनों ने भी किया FIR
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुंगेर पुलिस फायरिंग में 2 युवकों की मौत और बवाल के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो केस दर्ज किया गया है. इसमें एक केस मृतक के परिजनों ने किया है. इस घटना की जांच शुरू हो गई है.  

25 पुलिसकर्मियों पर केस

मुंगेर पुलिस फायरिंग को लेकर कोतवाली थाना में श्रद्धालुओं पर फायरिंग और लाठीचार्ज को लेकर 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद पहली बार यह केस पुलिस के खिलाफ हुआ है. वही, मृतक के परिजन भी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जो वीडियो वायरल हुआ है उससे दोषी पुलिसकर्मियों का पहचान किया जा रहा है. 

मुंगेर में तीन थानों में लगाई आग

29 अक्टूबर को भीड़ ने तीन थानों को आग लगाकर जला दिया. पूर्व सराय थाना और बासुदेवपुर ओपी और कोतवाली को भीड़ ने फूंक डाला. दोनों थानों की कई गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी. लिपि सिंह के ऑफिस और एसडीपीओ के ऑफिस पर भी लोगों ने तोड़फोड़ किया. बताया जा रहा है कि पाांच  से अधिक थानों पर भीड़ ने हमला और पथराव किया. 

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

26 अक्टूबर को मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें