MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने मुंगेर में अपनी उपस्थित दर्ज करायी है। जहां संग्रामपुर में 30 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 की है जहां रविवार की देर रात 30 वर्षीय मजदूर बमबम कुमार पिता स्व. शालिग्राम यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है, जब बमबम काम करके घर लौटा ही था कि पहले से घात लगाए पांच अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी सिर के दाहिने हिस्से में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब बाहर निकले तो अपराधी फरार हो चुके थे।
परिजनों ने आनन-फानन में घायल बमबम को संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि 5 की संख्या में अपराधी आए हुए थे, जो घटना के बाद भागते देखें गए। बमबम कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है.
पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। वहीं का कहना है कि बमबम पेशे से मजदूर था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बीती देर रात जब वो घर लौट रहा था, तभी पहले से घाट लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन पूरे मामले की जांच कर हत्यारों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट





