ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा

बिहार के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया, जब 100 फीट लंबा पोटिको शेड का छज्जा अचानक गिर गया। घटना के समय मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए। जानें पूरा मामला।

बिहार न्यूज
बाल-बाल बचे यात्री
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाए गए नए पोटिको शेड का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। करीब 100 फीट लंबे इस छज्जे का टुकड़ा तेज हवा के कारण उड़कर यात्रियों के बीच आ गिरा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


यह घटना विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से ठीक पहले हुई। उस समय वहां कई यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। छज्जा गिरते ही कुछ समय के लिए यात्रियों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।


सूचना मिलते ही जमालपुर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को फटकार लगाई और तुरंत क्षतिग्रस्त छज्जे को हटाने का निर्देश दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से तेज हवा चल रही थी और नए पोटिको शेड से अजीब आवाजें आ रही थीं। उस समय कुछ लोग शेड के नीचे खड़े थे, जबकि कई यात्री प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। नए पोटिको के नीचे से वाहन भी गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ शेड का बड़ा टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया।


सूत्रों के अनुसार, जमालपुर स्टेशन पर करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जो पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। आरोप है कि शेड निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण नट-बोल्ट बारिश में जंग खाकर कमजोर हो गए और तेज हवा में छज्जा टूटकर गिर गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें