ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मुंगेर के तौफीर दियारा में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
एक धंधेबाज गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER:मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर दियारा में पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी की। सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से दो निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, ड्रिल मशीन, बेस मशीन और हथियार बनाने के कई अन्य उपकरण बरामद किए गए।


पुलिस ने बरदह निवासी मो. कैफी को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही तीन अन्य हथियार निर्माता फरार हो गए। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।


फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें