ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

मुंगेर दौरे पर पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 17620.90 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी किसी से डरने वाले नहीं हैं और भारत आत्मनिर्भर बन चुका है।

बिहार
मुंगेर को बड़ी सौगात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER:- मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 17620.90 लाख के कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मोदी किसी अमेरिका से डरने वाला नहीं है। डिफेंस में भी टैक्स को 28 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि पाकिस्तान हो या फिर पड़ोसी देश अगर झगड़ा करे तो तोप का गोला उसकी ओर घुमा दिया जाएगा।


एक दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर एस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  तारापुर के विकास के लिए करीब 17620.90 लाख की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय जेडीयू विधायक , mlc, डीएम,एसपी के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने रिमोट से कई योजनाओं का शिलान्यास  और उद्घाटन किया। 


उन्होंने ने कहा कि सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है । स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने के लिए टैक्स के स्लेब को कम किया गया है। कुछ लोग कहते थे मोदी डरपोक है..मोदी अमेरिका से डरता है । आज 300 प्रतिशत टैक्स लगा है । मोदी जी ने कहा भारत पर कितना भी टैक्स लगाओ हम अपना सामान खुद बनाएंगे और भारत के लोग उसका उपयोग करेंगे। हम तुम्हारा सामान ही नहीं खरीदेंगे। अब जितना भी टैक्स लगाओ। ये भारत अब आगे बढ़ चुका है। पीछे मुड़ने वाला नहीं है। डिफेंस में भी टैक्स को 28 प्रतिशत से घटा 5 प्रतिशत किया गया है। अब पाकिस्तान या हमरा पड़ोसी देश जो हमारा गोतिया भी है अगर फिर झगड़ा करता है तो तोप के गोला का मुंह उस तरफ मोड़ दिया जाएगा।  

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें