ब्रेकिंग
पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

मुंगेर: लोन के दबाव से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड, जहर खाकर दे दी अपनी जान

मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र में गांव की चार कमिटियों से लिए गए लोन की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कमिटियों पर मानसिक दबाव का आरोप लगाया है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: गांव की 4 कमिटियों से दो लाख लोन लेने वाली मजदूर पिंटू गोस्वामी की 35 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी आर्थिक तंगी के चलते समय पर किस्त नहीं चुका पा रही थी। लगातार कमिटियों द्वारा पैसा जमा करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। किस्त चुकाने को लेकर लगातार हो रहे मानसिक दबाव को महिला झेल नहीं पाई और उसने अगले ही दिन जगह खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि गांव में संचालित कमिटियों के कथित मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। लोन की किस्त समय पर नहीं चुका पाने के कारण महिला लगातार तनाव में थी और डिप्रेशन में चली गई। इसी मानसिक दबाव के बीच उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना मुंगेर जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित गंगटा थाना क्षेत्र के गंगटा मोड़ बांसबट्टा गांव की है।


मृतका की पहचान मजदूरी करने वाले पिंटू गोस्वामी की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुड़िया देवी ने घर निर्माण, बच्चों के इलाज और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव में संचालित चार अलग-अलग कमिटियों से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का लोन लिया था।


बीते कुछ महीनों से आर्थिक तंगी के कारण वह लोन की किस्त समय पर नहीं चुका पा रही थी। इसी को लेकर कमिटियों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के पति पिंटू गोस्वामी ने बताया कि वह शेखपुरा में रहकर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में अपने दो बेटे, एक बेटी और सास के साथ रहती थी।


पति के अनुसार, घटना से दो दिन पहले पत्नी ने फोन कर बताया था कि किस्त को लेकर कमिटियों की ओर से लगातार दबाव डाला जा रहा है और तुरंत पैसे भेजने की मांग की जा रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह तत्काल पैसे नहीं भेज सका। इसके अगले ही दिन गुड़िया देवी ने जहर खा लिया।


परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने कमिटियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि इसी दबाव के कारण उसकी पत्नी आत्महत्या करने को मजबूर हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें