ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

मुखिया जी पर होने लगा एक्शन, रोहतास में तीन मुखिया बर्खास्त.. चुनाव लड़ने पर भी रोक

PATNA : नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वाले या आधा अधूरा काम कराने वाले मुखिया जी पर गाज गिरना शुरू हो गया है। सोलर लाइट लगाने में सरकारी राशि का बंदरबांट करने वाल

मुखिया जी पर होने लगा एक्शन, रोहतास में तीन मुखिया बर्खास्त.. चुनाव लड़ने पर भी रोक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वाले या आधा अधूरा काम कराने वाले मुखिया जी पर गाज गिरना शुरू हो गया है। सोलर लाइट लगाने में सरकारी राशि का बंदरबांट करने वाले तीन मुखिया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए तीनों मुखिया अब चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। 


मामला रोहतास जिले का है यहां सोलर लाइट लगाने में सरकारी राशि का घपला सामने आया था। पंचायती राज विभाग ने आरोप सच साबित होने के बाद चेनारी प्रखंड के 3 मुखिया को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन तीनों मुखिया पर योजना में गड़बड़ी करने का आरोप है। 


रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के जिनमें तीन मुखिया के ऊपर कार्रवाई की गई है उनमें उगहनी पंचायत के मुखिया राजवंश पासवान, बनौली की आशा देवी और डीहरिया पंचायत के मुखिया संतोष तिवारी शामिल हैं। इस मामले में रोहतास के डीएम ने पंचायती राज विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा था। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बर्खास्तगी से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें