ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

मोतिहारी के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, कीमती आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश

मोतिहारी के कोटवा इलाके में राजलक्ष्मी ज्वेलर्स शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के जेवरात चोरी कर ली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सीसीटीवी खंगालने में पुलिस लगी है। इस घटना से दुकानदारों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बिहार
ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में चोरों ने आतंक मचा रखा है। इस बार कोटवा इलाका स्थित राजलक्ष्मी ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार राजलक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक ब्रृज शाह अपनी दुकान को बढाकर घर चले गये थे। तभी देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान में सेंधमारी कर कई महंगे आभूषण की चोरी कर ली। जब अगले दिन सुबह ब्रृज शाह दुकान पर पहुंचे तो पांव तले जमीन खिंसक गई। बदमाशों ने दुकान में रखे जेवरात चुरा लिया और सारा सामान तहस नहस कर दिया। 


दुकान का पूरा सामान बिखरा हुआ था। दुकान की हालत देखकर बृज शाह सदमें में आ गये। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। ज्वेलरी शॉप के मालिक से पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


आस-पास के दुकानदार भी ज्वेलरी शॉप की हालत को देखकर हैरान हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान की जाएगी और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि चोरी की भीषण घटना का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।  

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें