ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, भूमाफिया और ड्रग तस्करों के साथ 40 की संपत्ति होगी जब्त

Bihar News: बिहार में अपराध, भूमाफियागिरी और नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. ऐसे 40 पेशेवर अपराधियों, भूमाफिया और ड्रग्स तस्करों की सूची जारी की है, जिनकी अवैध संपत्तियों को जल्द जब्त किया जाएगा.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में अपराध, भूमाफियागिरी और नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने ऐसे 40 पेशेवर अपराधियों, भूमाफिया और ड्रग्स तस्करों की सूची जारी की है, जिनकी अवैध संपत्तियों को जल्द जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक गतिविधियों से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों में हड़कंप मच गया है।


मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कुमार आशीष ने यह सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और ये केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा, "यह पहली सूची है, जल्द ही दूसरी सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। सूची नामजद अपराधी में शामिल है; 


इस लिस्ट में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें एक राजद (RJD) नेता, कुछ मुखिया, और जिला परिषद सदस्य तक शामिल हैं। यह दिखाता है कि प्रशासन अब रसूखदार लोगों पर भी सीधी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। इन 40 लोगों पर संगठित अपराध, भूमि कब्जा, नशा तस्करी और संगठित गिरोह चलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में अपराध से भारी संपत्ति अर्जित की है, जिसमें जमीन, मकान, लग्जरी वाहन और कैश शामिल हैं।


एसपी के अनुसार, जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता हैं, उनकी संपत्तियों की पहचान कर ली गई है और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवश्यकतानुसार NDPS Act, गैंगस्टर एक्ट, और सीआरपीसी की धारा 82/83 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों को चेतावनी है, बल्कि जिले के आम नागरिकों के बीच भी पुलिस प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट संदेश है। प्रशासन का कहना है कि जो भी व्यक्ति अवैध तरीकों से धन इकट्ठा कर समाज और कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें