ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

MOTIHARI: बंद घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, 5 लाख के आभूषण और कीमती सामान चोरी

चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है जहां बंद घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। जहां पांच लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर बदमाश फरार हो गये। इस घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं और पुलिस से अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना बेदिबन मधुबन वार्ड संख्या-10 में नंदलाल साह के घर की है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने पुत्र के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था। इस दौरान चोरों ने घर में रखे ट्रंक और बॉक्स के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के आभूषण, कीमती वस्त्र और अन्य बहुमूल्य सामान लेकर फरार हो गए।


चोरी की जानकारी परिवार के अस्पताल से लौटने के बाद सोमवार सुबह हुई। पीड़ित नंदलाल साह ने तुरंत पीपरा थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपरा थाना की एसआई अंबिका जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें