ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

विधायक महबूब आलम के साथ थाना प्रभारी ने की धक्का मुक्की, विधानसभा में बवाल.. तेजस्वी ने कार्रवाई की मांग रखी

PATNA : बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. वाम दल के विधायक महबूब आलम के साथ विधान मंडल परिसर में थाना प्रभारी की तरफ से धक्का-मुक्की किए जाने

विधायक महबूब आलम के साथ थाना प्रभारी ने की धक्का मुक्की, विधानसभा में बवाल.. तेजस्वी ने कार्रवाई की मांग रखी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. वाम दल के विधायक महबूब आलम के साथ विधान मंडल परिसर में थाना प्रभारी की तरफ से धक्का-मुक्की किए जाने की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ है.

विधानसभा में महबूब आलम ने इसकी जानकारी दी और आरोप लगाया कि मीडिया को प्रतिक्रिया देते वक्त उनके साथ एक पुलिस अधिकारी ने धक्का-मुक्की की. इस मामले की जानकारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने आशन से यह मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारी के ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर में तैनात जिस पुलिस अधिकारी ने महबूब आलम के साथ धक्का-मुक्की कि वह इसके पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवाज पर आने वाले लोगों के साथ बदतमीजी कर चुके हैं. इसके पहले वहां आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है और इसको लेकर जानकारी उनके पास भी आई थी.

विधानसभा में इस मामले ने इतना तूल पकड़ा है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी के भूमिका की जांच करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज मंगाकर इस पूरे मामले को खुद देखेंगे अगर किसी पुलिस अधिकारी ने माननीय सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया है तो विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है और दोषी पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया जाएगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें