ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

महामारी के बीच अच्छी खबर, पटना एम्स में भी बच्चों की वैक्सीन का होगा ट्रायल

PATNA : कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।।वयस्कों के बाद बच्चों पर भी वैक्सीन का ट्रायल होगा। कोरोना महामारी से बचाने के लिए भारत बायोटेक देशभर में बच्चों पर वैक्सीन

महामारी के बीच अच्छी खबर, पटना एम्स में भी बच्चों की वैक्सीन का होगा ट्रायल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।।वयस्कों के बाद बच्चों पर भी वैक्सीन का ट्रायल होगा। कोरोना महामारी से बचाने के लिए भारत बायोटेक देशभर में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू करेगा। इसमें पटना एम्स को भी शामिल किया गया है। पटना एम्स के कोविड वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने यह जानकारी दी है।


पटना एम्स को बच्चों पर कोवैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। पटना एम्स में इसी माह के अंत तक 2 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीन ट्रायल शुरू होगा। जिसको लेकर एम्स प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शिशु रोग विशेषज्ञों की एक समिति का भी गठन कर लिया गया है। एम्स के नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव के मुताबिक कोवैक्सीन का पहला ट्रायल भी पटना एम्स में ही हुआ था और उस अनुभव का फायदा पटना एम्स को मिलेगा। उन्होंने कहा कि डीजीसीआई से ट्रायल की हरी झंडी मिलते ही भारत बायोटेक ने पटना एम्स को अनुमति दी है। 


वैक्सीन ट्रायल एक हजार से दो हजार बच्चों पर होगा। एम्स प्रशासन अभिभावकों से बच्चों को ट्रायल में शामिल करने की अपील भी करेगा। स्वदेशी टीका का ट्रायल 18 वर्ष से नीचे के बच्चों पर होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है लेकिन जल्द ही ट्रायल शुरू होगा। इससे पहले भी पटना एम्स में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर को-वैक्सीन का सफलतापूर्वक ट्रायल हुआ था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें