ब्रेकिंग
सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

महाकुंभ जाने की ये कैसी जिद! ट्रेन में चढ़ने के लिए पटना जंक्शन पर मारामारी, कोई खिड़की से घुसा...तो कोई पटरी पर उतरा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर आए दिन लोग मारामारी कर रहे हैं। महाकुंभ जाने की लोगों में ऐसी जिद है कि बस कैसे भी करके लोग ट्रेन में चढ़ना चाहते हैं।

Mahakumbh 2025
पटना जंक्शन पर मारामारी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर रोज आ रहे हैं। बिहार से भी हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ जाकर पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ प्रयागराज के रूट की सभी ट्रेनें भरी हैं। ट्रेन में पांव रखने तक की जगह नहीं है, बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं है। 


महाकुंभ जाने की लोगों में ऐसी जिद है कि वो बस किसी भी तरह मारामारी करके ट्रेन में चढ़ना चाहते हैं। आए दिन पटना जंक्शन पर महाकुंभ जाने वालो लोगों की भयंकर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्री धक्का-मुक्की कर रहे हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग ट्रेन के दरवाजों और बोगियों के बीच खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।


पटना जंक्शन सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ जाने के लिए अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को पटना जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पांच और छह नंबर प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। खासतौर पर पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ इस कदर बढ़ गई कि लोग ट्रेन के दरवाजों और यहां तक कि दो बोगियों के बीच खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो गए। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस जैसी यूपी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ थी। पटना से दिल्ली और यूपी जाने वाली ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग लिस्ट भी पूरी तरह फुल हो चुकी है, जिससे लोग मजबूरन जनरल कोच में सफर कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें