ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

पटना में जल जमाव पर खूब हो रही सियासत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, जेडीयू से जतायी सहानुभूति

SAMASTIPUR : पटना में जल जमाव पर इन दिनों खूब सियासत हो रही है. इस दौरान विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर तो खुलेआम हमला बोल रही हैं लेकिन जेडीयू पर बोलने से परहेज कर रही हैं. समस्तीपुर

पटना में जल जमाव पर खूब हो रही सियासत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, जेडीयू से जतायी सहानुभूति
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR : पटना में जल जमाव पर इन दिनों खूब सियासत हो रही है. इस दौरान विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर तो खुलेआम हमला बोल रही हैं लेकिन जेडीयू पर बोलने से परहेज कर रही हैं. समस्तीपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने राजधानी में आयी प्राकृतिक आपदा को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा लेकिन जेडीयू से जमकर सहानुभूति दिखाई. उन्होंने कहा कि जल जमाव के मुद्दे पर बीजेपी जेडीयू से अलग होने का बहाना ढूंढ रही है. 

मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी जब खुद को मजबूत समझने लगती है तो वो अपने सहयोगी दल को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकती है. वहीं जब वो सत्ता में आना चाहती है तो वो दूसरे दलों का सहारा लेती है.

पटना में भीषण जल जमाव को लेकर उन्होंने कहा कि राजधानी के लोग इस जल जमाव से परेशान हैं वहीं दोनों दल एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगी है. मदन मोहन झा ने कहा कि इस मामले में विरोध विपक्षी पार्टियों को करनी चाहिए जबकि सूबे में विपक्ष विरोध करने की बजाए लोगों को मदद करने में जुटा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें