ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Bihar News: बिहार में फिर बढ़ा लंपी वायरस का खतरा, टीकाकरण के बाद भी पशुओं में संक्रमण

Bihar News: बिहार में लंपी वायरस से ग्रस्त पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि सरकार ने करीब दो महीने पहले ही बछड़ों और बाछियों का टीकाकरण कराया था। इसके बावजूद कई जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में लंपी वायरस से ग्रस्त पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि सरकार ने करीब दो महीने पहले ही बछड़ों और बाछियों का टीकाकरण कराया था। इसके बावजूद कई जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, खासतौर पर कम उम्र की बाछियों में।


जमुई जिले के पशुपालक मनोज ने बताया कि उनकी एक साल की बछिया को समय पर लंपी का टीका दिया गया था, लेकिन फिर भी उसे 10-12 दिन पहले लंपी हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत ठीक है। इसी तरह, समस्तीपुर के पशुपालक राहुल को भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा।


इस बीमारी की शुरुआत तेज बुखार से होती है। पशु खाना-पीना छोड़ देता है और शरीर पर कठोर फोड़े या घाव बनने लगते हैं। कुछ दिनों बाद ये घाव फटने लगते हैं और पशु के पैरों में सूजन आ जाती है। यह एक वायरस से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जो एक संक्रमित पशु से दूसरे स्वस्थ पशु में बहुत तेजी से फैलता है। बीमारी के फैलने की मुख्य वजह है गंदगी और संक्रमित पशुओं के संपर्क में आना। साफ-सफाई का ध्यान न रखने से संक्रमण तेजी से फैलता है।


इलाज और देखभाल के लिए संक्रमित पशु को तुरंत नजदीकी सरकारी पशु अस्पताल ले जाना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं देनी चाहिए। अगर हालत सामान्य हो, तो कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जैसे नीम के पत्तों को उबालकर ठंडा पानी बनाएं और उससे दिन में दो बार पशु के शरीर को साफ करें। 


पान के 10 पत्ते, काली मिर्च, नमक और गुड़ मिलाकर पेस्ट बनाएं और पहले दिन हर 3 घंटे में एक खुराक दें। फिर अगले 15 दिनों तक दिन में तीन बार दें। पशुपालकों को गौशाला में जाते समय और निकलते समय खुद को सैनिटाइज करना चाहिए, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें