ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नीतीश सरकार की लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाकर हंसी के पात्र बन रहे लालू यादव, JDU का राजद सुप्रीमो पर जबरदस्त पलटवार

जेडीयू ने कहा है कि विकास और सुशासन ये दो ऐसे फ्रंट हैं जहां कोई अंधा व्यक्ति ही लालू यादव और नीतीश कुमार की तुलना कर सकता है. एक दौर वह भी था जब पूरे देश में बिहार की डरावनी छवि बनी हुई थी.

नवल शर्मा, बिहार न्यूज, बिहार समाचार, लालू राजद, राबड़ी देवी, नरसंहार. जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: लालू प्रसाद ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. इसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राजद सुप्रीमो पर पलटवार किया है. जनता दल (यू) ने कहा है कि जंगल राज के सम्राट , महाराजाधिराज लालू यादव का नीतीश कुमार के सुशासन राज पर क्राइम बुलेटिन जारी करना बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा मजाक है ।

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा  ने कहा है कि कानून व्यवस्था को अपने पैरों की जूती पर रखने वाले लोग आज बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा कर रहे हैं । जो लोग अपने जमाने में खुद अराजकता के क्रिएटर थे, वह आज प्रवचन दे रहे हैं । ऐसा लगता है जैसे अपने शासनकाल पर लगे जंगल राज के ठप्पे को हटाने की व्याकुलता में लालू यादव जी को इस बात का भी इल्म नहीं है कि जब वह कानून व्यवस्था पर मुंह खोलेंगे तो लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे !

जेडीयू बिहार के प्रवक्ता नवल शर्मा ने राजद सुप्रीमो पर पॉलिॉिकल प्रहार करते हुए कहा कि विकास और सुशासन ये दो ऐसे फ्रंट हैं जहां कोई अंधा व्यक्ति ही लालू यादव और नीतीश कुमार की तुलना कर सकता है . एक दौर वह भी था जब पूरे देश में बिहार की डरावनी छवि बनी हुई थी । बिहार की पहचान नरसंहारों , अपहरण , बाहुबलियों , हत्या और बलात्कार से होती थी । शहाबुद्दीन , साधु यादव , सुभाष यादव , शिल्पी गौतम कांड , चंपा विश्वास कांड , जहानाबाद जेल ब्रेक कांड ,  प्रतापपुर गोलीकांड , चारा घोटाला , अलकतरा घोटाला , लालू जी की मौज मस्ती यह सारी बातें उसे दूर के बिहार का पर्यायवाची बन गई थीं  और उसे दौर के प्रणेता आज कानून व्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं।

नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की पुलिसिंग को अपनी निष्पक्षता और कर्मठता से जो रूप आकार दिया है उसकी उसे दौर में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था ।  पुलिस आधुनिकीकरण , डायल सेवा 112, स्मार्ट थाना भवन, स्मार्ट पुलिसिंग के लिए बजट का प्रावधान , प्रिवेंशन , डिटेंशन और कनविक्शन सारे मोर्चों पर बिहार पुलिस के निरंतर बढ़ते कदम ,  चार्ज शीट फाइल करने की अकल्पनीय रफ्तार , एफआईआर दर्ज करने में तेजी और यहां तक की ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था , नीचे से लेकर ऊपर तक के पुलिस अधिकारियों पर सख्त निगाह,  कई सारी ऐसी बातें हैं जो बिहार में कानून व्यवस्था के प्रति नीतीश कुमार के नजरिए को साफ-साफ प्रतिबिंबित करती हैं.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि वह दौर बीत गया जब बिहार में जाति देखकर न्याय होता था , सरनेम देखकर पुलिस कार्यवाही करती थी , क्रिमिनल क्राइम करने के बाद सीएम हाउस में बैठते थे और फिर पैरवी के बल पर एफआईआर से नाम कटवा लेते थे । आज किसी की मजाल नहीं है कि वह  क्राइम करें और बच जाए ।  आज किसी सत्ताधारी नेता की भी यह मजाल नहीं है कि किसी अपराधी के पकड़े जाने के बाद वह पैरवी करके उसे छुड़ा ले । यही तो कानून का इकबाल है जिसे नीतीश कुमार ने स्थापित किया है । और लोग इस बात को जानते हैं कि जब तक नीतीश कुमार हैं वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें