ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

रेपिस्ट को हीरो बताती है बिहार पुलिस, गिरफ्तार होने पर थानेदार ने आरोपी की पीठ थपथपाई

PATNA: बिहार में रोज गैंगरेप और रेप की घटना हो रही है. जिससे सरकार की फजीहत हो रही है. लेकिन इस बीच पुलिस द्वारा एक रेप के आरोपी का मनोबल बढ़ाने का मामला सामने आया है. रेप के

रेपिस्ट को हीरो बताती है बिहार पुलिस, गिरफ्तार होने पर थानेदार ने आरोपी की पीठ थपथपाई
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  बिहार में रोज गैंगरेप और रेप की घटना हो रही है. जिससे सरकार की फजीहत हो रही है. लेकिन इस बीच पुलिस द्वारा एक रेप के आरोपी का मनोबल बढ़ाने का मामला सामने आया है. रेप के आरोपी को थानेदार हंसते हुए हीरो बता रहे हैं. 

रेप के आरोपी का पीठ थपथपाई

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. उस आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भभुआ के महिला थाना लेकर आई. इस दौरान महिला थाना प्रभारी संजय कुमार थाने रेप के आरोपी के पीठ पर हाथ रखकर उसका हंसते हुए पीठ थपथपा रहे थे. इस दौरान हंसते हुए कह रहे है कि ‘’यह हीरो शाहरूख खान है. क्या रे शादी करेगा न’’ इसके बाद रेप का आरोपी थानेदार के सामने मुस्कुरा रहा है. थानेदार की बातों पर सहमति जता रहा है. लेकिन अब सवाल उठ रहा है. अगर पुलिस किसी आरोपी की इस तरह से थाने में पीठ पर हाथ रखकर उससे हीरो बताएगी तो क्या आरोपियों के बीच डर होगा. क्या रेप जैसे गंभीर मामले को इस तरह से हल्के तरीका में लेना सही है. जिसको लेकर बिहार के सुशासन पर ही सवाल उठ रहा है. 


जानिए पूरा मामला

कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ घर के बगल के ही एक युवक रेप ने किया. जिसके खिलाफ पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर सोई थी, घर वाले किसी काम से बाहर गए थे. तभी पड़ोस के रहने वाले झींगा खरवार ने 12 बजे रात को घर में घुसकर पीड़िता को बगल के सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. इसकी जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी तो परिजनों ने केस दर्ज कराया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें