ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कृषि रोड मैप- 4 पर CM नीतीश आज किसानों से करेंगे संवाद; सुधरेगी खेती-बाड़ी, बढ़ेगी इनकम

PATNA: बिहार में किसानों के मुद्दे पर बिहार सरकार के सामने लगातार मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर हैं. नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए सुधाकर

कृषि रोड मैप- 4 पर CM नीतीश आज किसानों से करेंगे संवाद; सुधरेगी खेती-बाड़ी, बढ़ेगी इनकम
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में किसानों के मुद्दे पर बिहार सरकार के सामने लगातार मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर हैं. नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए सुधाकर सिंह ने कहा है कि इस बार बजट सत्र में नीतीश कुमार जवाब देने के लिए तैयारी कर ले. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज की शाम समागम कार्यक्रम में भाग लेंगे चौथे कृषि रोड मैप का समागम पटना के बापू सभागार में किया जा रहा है. जहां पर देश भर के किसान पहुंचेंगे. 


पिछले कुछ महीनों से पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कृषि रोड मैप पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, और नीतीश कुमार के सामने सवाल खड़ा कर रहे हैं कि किसानों के हित में या कृषि रोडमैप नहीं बल्कि कागजों पर है. बता दे बिहार के कृषि रोड मैप-4 को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसे एक अप्रैल 2023 से लागू किया जाना है. लेकिन इससे पहले CM नीतीश राज्य केलगभग 50 हजार के करीब किसानों के साथ संवाद करेंगे. और कृषि रोडमैप पर उनकी राय जानेंगे.


किसानों के सुझावों को कृषि रोडमैप में शामिल किया जायेगा. जहां आज यानी मंगलवार को इसके लिए बापू सभागार में किसान समागम का आयोजन किया जा रहा है. इसकी अध्यक्षता CM करेंगे. वही इस मौके पर CM के कृषि सलाहकार मंगला राय के साथ कृषि विभाग के मंत्री और सचिव भी मौजूद रहेंगे. जबकि पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य आपूर्ति, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग विभाग, गन्ना उद्योग, ग्रामीण कार्य, राजस्व एवं भूमि सुधार, ऊर्जा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री और सचिव भी मौजूद रहेंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें